LPG सिलेंडर की कमी ने गृहस्थी से लेकर होटल-रेस्तरां तक को परेशान कर दिया है। ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट से वैश्विक सप्लाई चेन बाधित हो गई, जिसका असर देश भर में दिख रहा।

मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में कमर्शियल 19-किलो सिलेंडर सप्लाई रुक गई। मुंबई में 20% होटल-रेस्तरां बंद हो चुके, जबकि कोलकाता में बड़े चेन प्रभावित। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर डिलीवरी में 5-7 दिन की देरी हो रही।
सरकार के कदमरिफाइनरी उत्पादन 10% बढ़ाकर 100% क्षमता पर चल रहा। रोज 60 लाख सिलेंडर सप्लाई हो रही।
घरेलू उपयोग को प्राथमिकता, कमर्शियल सप्लाई सीमित। बुकिंग अंतराल 21 से 25 दिन किया। �आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू, 3 सदस्यीय पैनल गठित। अमेरिका, अल्जीरिया से आयात बढ़ा।
ब्लैक मार्केट का खतरा
कमर्शियल सिलेंडर ₹1950 से ₹3000 तक ब्लैक में बिक रहे। घरेलू सिलेंडर पर भी दबाव, पैनिक बुकिंग बढ़ी। विशेषज्ञ चेताते हैं कि गलत उपयोग से खतरा।
घरेलू उपभोक्ता घबराएं नहीं – स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन होर्डिंग न करें। स्थिति नियंत्रण में लौट रही।

Leave a Reply