केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।
इस निर्णय के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।बैठक में यह निर्णयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी।
इंडस्ट्रियल वर्कर्स के ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के 12 महीने के औसत के आधार पर यह बढ़ोतरी तय की गई है।किसे होगा फायदाइस बदलाव से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68–69 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा। सरकारी खजाने पर सालाना लगभग 6,791 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
बेसिक पे 20,000 रुपये वाले कर्मचारियों को हर महीने 400 रुपये अधिक मिलेंगे, जबकि 50,000 रुपये बेसिक पे वाले को 1,000 रुपये और बढ़ेंगे। यह बढ़ोतरी बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply